यात्रियों को कई खूबसूरत स्थानों पर मिलता है भ्रमण का मौका

आईआरसीटीसी के द्वारा समय-समय पर टूर पैकेज की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से यात्रियों को कई खूबसूरत स्थान पर घूमने का मौका मिलता है। अगर आप भी कहीं भ्रमण की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह टाइमिंग आपके लिए काफी अच्छी है क्योंकि अंडमान के लिए नए टूर पैकेज की घोषणा की गई है।

बताते चलें कि TROPICAL WONDERS OF ANDAMAN (SBA07) नामक टूर पैकेज की घोषणा की गई है जिसकी मदद से आप कई खूबसूरत स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। यात्रियों को हवाई यात्रा का लाभ दिया जाएगा। आइए इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कितने दिन का होगा यह टूर पैकेज?

यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रातों का होगा। इस टूर के दौरान यात्रियों को Andaman Islands में भ्रमण कराया जाएगा। यात्री फ्लाईट से आवागमन करेंगे। इस टूर पैकेज की शुरुवात 26.05.2024 से होने वाला है। Single Occupancy के लिए यात्री को Rs.59,370/- , Double Occupancy के लिए यात्री को Rs.46,260/- और Triple Occupancy के लिए Rs.45,810 /- का भुगतान करना होगा।

किन स्थानों पर कराया जायेगा भ्रमण?

इस टूर पैकेज में यात्रियों को Port Blair – Ross Island – North Bay Island – Havelock – Neil Island पर भ्रमण कराया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>