यात्रियों के लिए अच्छी खबर

देश विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी के द्वारा समय-समय पर टूर पैकेज की घोषणा की जाती है। एक बार फिर से इसी तरह के टूर पैकेज की घोषणा की गई है जिसकी मदद से यात्री कई खूबसूरत स्थान का भ्रमण कर सकते हैं।

इस बार CHARDHAM YATRA WITH FLIGHT EX AHEMDABAD (WAA027) नामक टूर पैकेज की घोषणा की गई है।

कितने दिन का होगा यह टूर पैकेज और किन स्थानों पर कराया जायेगा भ्रमण?

बताते चलें कि यह पैकेज 12 दिनों और 11 रातों का होगा। चार धाम यात्रा की मदद से यात्रियों को अलग-अलग तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। कहा गया है कि यात्रियों को Haridwar, Yamunotri, Gangotri, Kedarnath, Badrinath, Rishikesh यात्रा कराई जाएगी।

कब से शुरू हो रही है यह यात्रा?

यह यात्रा 04.06.2024 से लेकर 15.06.2024 तक चलने वाली है। इस बात का ख्याल रखें कि वेबसाइट पर बुकिंग के दौरान ही Yamunotri, Gangotri, Kedarnath और Badrinath के लिए पंजीकरण कराया जायेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>