टिकट बुकिंग के दौरान ग्राहकों को हो रही है परेशानी
IRCTC पर ऑनलाईन टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिसका असर ट्विटर पर देखने को मिल रहा है। इस बात की जानकारी मिली है कि आईआरसीटीसी ग्राहकों को वेबसाईट सहित ऐप से टिकट बुकिंग के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आईआरसीटीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी कारणों से टिकट बुकिंग की सेवाएं उपलब्ध नहीं है। यह कहा गया है कि तकनीकी टीम इस मामले को सुलझाने में लगी है और तुरंत ही इससे संबंधित जानकारी ग्राहकों को दी जाएगी।

आईआरसीटीसी की वेबसाईट पर लॉगिन के बाद मिल रही है यह डिटेल
आईआरसीटीसी की वेबसाईट पर लॉगिन के बाद वेबसाईट पर लिखा मिल रहा है कि मेंटेनेंस के कारण टिकट बुकिंग को अभी फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
“DUE TO MAINTENANCE ACTIVITY E-TICKETING SERVICE IS NOT AVAILABLE. PLEASE TRY LATER.
ग्राहकों ने जताई नाराजगी
इस मामले में ग्राहक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि अभी टिकट बुक करने में काफी समस्या आ रही है। ट्विटर के माध्यम से यूजर ने इस बात की जानकारी दी है कि वह 5 बार टिकट बुकिंग की कोशिश कर चुके हैं और 5 बार पैसे भी कट चुके हैं लेकिन अभी तक टिकट बुक नहीं हो पाया है।
https://twitter.com/IRCTCofficial/status/1683697034845638656?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1683697034845638656%7Ctwgr%5E8fec4479a9016dc10ef87460bf10c83b1a6e593c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livemint.com%2Ftechnology%2Fapps%2Firctc-ticketing-service-unavailable-for-users-in-the-country-11690261590327.html
https://twitter.com/Abhilashdahiya0/status/1683702467605979137?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1683702467605979137%7Ctwgr%5E8fec4479a9016dc10ef87460bf10c83b1a6e593c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livemint.com%2Ftechnology%2Fapps%2Firctc-ticketing-service-unavailable-for-users-in-the-country-11690261590327.html