IRCTC ने किया 7 दिन का टूर पैकेज लॉन्च, सारी सुविधा के साथ तिरुपति बालाजी सहित कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण

Satyam Kumari24 May 20241 min read0 viewsIndia

समय-समय पर की जाती है टूर पैकेज की घोषणा

आईआरसीटीसी के द्वारा समय-समय पर टूर पैकेट की घोषणा की जाती है। अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे पैकेज की मदद से देश-विदेश भ्रमण कर सकते हैं। यात्रियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की मदद से भ्रमण कराया जाता है। इस बार IRCTC की तरफ से SHRI TIRUPATI BALAJI WITH SHRI KALAHASTI, PADMAVATI AND VELLORE GOLDEN TEMPLE (WAR014) टूर की घोषणा की गई है।

कितने दिन का होगा टूर पैकेज?

बताते चलें कि यह टूर पैकेज 7 दिन और 6 रातों का होगा। यह यात्रा हर मंगलवार राजकोट से Train no. 16734 से शुरू किया जाएगा और हर शनिवार को तिरुपति से Train no. 16733 रिटर्न होगी। 16100 तक की कम कीमत में इस टूर की बुकिंग की जा सकती है।

आसानी से कर सकते हैं टिकट की बुकिंग

यात्रियों को सिंगल, ट्विन और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के हिसाब से 3AC (Comfort) के लिए 32200, 22900, 20500, 16200, 14700 और SL (Comfort) के लिए 27800, 18500, 16100, 11900 या 10400 का भुगतान करना होगा।

https://x.com/IRCTCofficial/status/1793956308472791186

Share:

Comments

Leave a comment