IRCTC लेकर आया 12 दिनों का टूर पैकेज, AC में यात्रा के साथ कई खूबसूरत स्थानों का भ्रमण, 7 जून से शुरू

Satyam Kumari23 May 20241 min read0 viewsIndia

समय-समय पर की जाती है टूर पैकेज की घोषणा

आईआरसीटीसी के द्वारा समय-समय पर टूर पैकेज की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से यात्रियों को कई खूबसूरत स्थान पर भ्रमण का मौका मिलता है। अगर आप भी कहीं ट्रैवल की प्लानिंग कर रहे हैं तो आसानी से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। यह यात्रा 7 जून से शुरू होने वाली है।

इस बार आईआरसीटीसी DAKSHIN BHARAT YATRA BY BHARAT GAURAV TRAIN (NZBG36) नामक टूर पैकेज लेकर हाजिर है जिसकी मदद से आप कई स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। आइए इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कितने दिन का आग यह टूर पैकेज?

बताते चलें कि यह टूर पैकेज 12 दिनों और 11 रातों का होगा। Bharat Gaurav Tourist train से यात्रा कराई जाएगी। Yog Nagari Rishikesh से Ramnath Swami Temple (Rameshwaram), Minakshi Temple, Kanyakumari, Tirupati Balaji Temple, Mallikarjun Jyotirling जैसे स्थानों पर भ्रमण के लिए ट्रेन की सेवा दी जाएगी। यात्रियों को Comfort 2A क्लास के लिए Rs.49000/- या Rs.47120/-, Standard 3A क्लास के लिए Rs.37000/- या Rs.35430/- और Economy SL क्लास के लिए Rs.22250/- या Rs.20910/- का भुगतान करना होगा।

https://x.com/IR_BharatGaurav/status/1793192209598083286?t=5seUk20AElCjksUwd4UiYQ&s=08

किन स्थानों पर भ्रमण कराया जाएगा?

Tirupati Balaji,

Rameshwaram,

Meenakshi Temple (Madurai),

Kanyakumari,

Mallikarjuna Jyotirlinga

Share:

Comments

Leave a comment