IRCTC लेकर आया 6 दिनों का स्पार्कलिंग थाईलैंड टूर पैकेज, Flight से यात्रा के साथ 30 अगस्त से शुरु

Satyam Kumari21 June 20241 min read0 viewsIndia

समय समय पर की जाती है टूर पैकेज की घोषणा

IRCTC के द्वारा समय समय पर टूर पैकेज की घोषणा की जाती है। अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आसानी से दूर पैकेज के बुकिंग कर यात्रा का आनंद उठा सकता है। टूर पैकेज की मदद से यात्रियों को विदेश भ्रमण का भी मौका मिलता है। इस बार आईआरसीटीसी के द्वारा SPARKLING THAILAND WITH FOUR STAR ACCOMODATION EX LUCKNOW (NLO08A) नामक टूर पैकेज की घोषणा की गई है।

कितने दिन का होगा टूर?

बताते चलें कि यह टूर पैकेज 6 दिनों और 5 रातों का होगा। 59500 तक की कम कीमत में इस टूर की बुकिंग आसानी से कर सकते हैं। इसकी मदद से यात्रियों को 30.08.2024 से लेकर 04.09.2024 तक यात्रा कराई जाएगी। इसकी शुरुवात लखनऊ से होने वाली है। 

6 महीने तक वैध होना चाहिए वीजा

इस बात की जानकारी दी गई है कि यह पासपोर्ट कम से कम 6 महीने तक के लिए वैध होना चाहिए। इस दौरान यात्रियों को Pattaya, Bangkok घुमाया जाएगा। उन्हें सिंगल, डबल और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के आधार पर यात्रा कराई जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment