IRCTC लेकर आया अंडमान टूर पैकेज, 6 दिनों की यात्रा में हवाई सफर के साथ दी जाएगी सुविधा, 10 अक्टूबर से शुरू

Satyam Kumari10 June 20241 min read0 viewsIndia

आईआरसीटीसी के द्वारा समय समय पर की जाती है टूर पैकेज की घोषणा

आईआरसीटीसी के द्वारा समय-समय पर टूर पैकेज की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से यात्रियों को कई खूबसूरत स्थानों पर घूमने का मौका मिलता है। अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आसानी से टूर पैकेज की बुकिंग कर यात्रा कर सकते हैं।

https://x.com/IRCTCofficial/status/1800041458486870410?t=GRlrEiVlvIGxD6AWPY6shA&s=08

इस बार आईआरसीटीसी की तरफ से ANDAMAN WITH BARATANG ISLAND (EHA019M) नामक टूर पैकेज की घोषणा की गई है। यात्रियों को हवाई यात्रा के जरिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस दौरान यात्रियों को HAVELOCK, NEIL, PORT BLAIR ANDAMAN और BARATANG ISLAND भ्रमण कराया जाएगा।

कितने दिन का होगा टूर पैकेज?

यह टूर पैकेज 6 दिनों और 5 रातों का होगा। इसकी शुरुवात 10 अक्टूबर 2024 से की जाएगी। Single Occupancy के लिए यात्रियों को ₹ 72,200/-, Double Occupancy के लिए ₹ 55,400/- और Triple Occupancy के लिए ₹ 53,750/- का भुगतान करना होगा। इस दौरान यात्रियों को हवाई सफर की सेवा दी जाएगी और उनकी सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment