मेहनत से पाई जा सकती है विजय

जहां बात मेहनत की आती है वहां किस्मत को भी झुकना पड़ता है। इंसान अपने जीवन में जो कुछ भी होता है उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होता है। अब यह उसी के हाथ में है कि वह खुद को बना ले या बर्बाद कर ले। झारखंड गोमिया प्रखंड के इरफान भाटी ने इन कथनों को सही कर दिया है और गूगल लंदन की ओर से 1 करोड़ 20 लाख का पैकेज प्राप्त कर लिया है।

पढ़ने में थे मेहनती

इरफान भाटी बचपन से ही होनहार थे। हमारी छोटी छोटी आदतें ही हमारा भविष्य निर्धारित करती हैं। वह बचपन से ही मेहनती थे और सफल इंजीनियर बनना चाहते थे। शुरुआती पढ़ाई वर्ष 2014 में पिट्स मॉडर्न पब्लिक स्कूल गोमिया से की है। पश्चिम बंगाल के हल्दिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में 2019 में बीटेक किया था।

जिन रास्तों पर हम आज चलते हैं वही हमारा कल निर्धारित करते हैं

इरफान शुरू से ही इंजीनियर बनना चाहते थे और वह इस दिशा में जी तोड़ मेहनत भी करते थे। पढ़ाई के बाद उन्होंने बायजूस और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों में भी काम किया है। इरफान 29 अगस्त से गूगल लंदन में काम शुरू करने वाले हैं। उनके पिता उनकी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं और उन्हें खूब आशीर्वाद दे रहे हैं।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>