पूरी खबर एक नजर,

  • आंतरिक मंत्रालय ने की वीजा प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा
  • फैमिली और टूरिस्ट सहित विजिट वीजा को जारी करना बंद किया गया 

कुवैत में वीजा प्रक्रिया में होगा बदलाव

KUWAIT में First Deputy Prime Minister और Interior Minister Sheikh Ahmad Nawaf Al Ahmad Al Sabah के निर्देशों के मुताबिक वीजा प्रक्रिया में बदलाव किया जाना है।

सोमवार 27 जून 2022 से कुवैत में वीजा को लेकर कई तरह के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। कुवैत न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक फैमिली और टूरिस्ट सहित विजिट वीजा को जारी करना बंद कर दिया गया है।

पाबंदी अगले आदेश तक जारी

बताते चलें कि यह पाबंदी अगले आदेश तक जारी रहेगी। आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि वीजा प्रक्रियाओं को लेकर नई तरह की कार्यप्रणाली शुरू की जायेगी जिसके लेकर यह फैसला लिया गया है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।