कुछ नियमों का पालन करना होगा

अगर कोई व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात में COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है तो उसे कुछ नियमों का पालन करना होगा। Emirates Health Services (EHS) ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि ऐसी स्थिति में किसी को क्या करना चाहिए?

गंभीर लक्षण वाले को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा

बताते चलें कि गंभीर लक्षण वाले को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा। बाकी संक्रमित घर पर आइसोलेट रह सकते हैं। आइसोलेशन में दस दिन रहना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि आखिरी तीन दिन संक्रमण के कोई भी लक्षण नहीं थे।

वहीं किसी संक्रमित के संपर्क में आने पर पांच दिन आइसोलेशन में रहना होगा और पांचवें दिन PCR TEST अनिवार्य होगा। रिजल्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेशन में दस दिन रहना होगा। नेगेटिव आने पर सात दिन quarantine में रहना होगा, जिन्होंने टीका नहीं लिया उन्हें दस दिन।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।