इसराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने आज दावा किया है कि उनकी सेना ने ईरान के पेट्रोकेमिकल कारखानों पर जबरदस्त हमले किए हैं। प्रधानमंत्री के अनुसार ये कारखाने ईरान सरकार के लिए पैसों का सबसे बड़ा जरिया थे। इस हमले की पुष्टि Israeli Defense Forces (IDF) ने भी कर दी है। सेना का कहना है कि इन जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइल बनाने का सामान तैयार किया जाता था जिसे अब पूरी तरह रोक दिया गया है। इस हमले से ईरान को अरबों डॉलर का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

ईरान के किन ठिकानों पर हुआ है हमला?

ईरान की न्यूज़ एजेंसियों के मुताबिक खुज़ेस्तान प्रांत के महशहर (Mahshahr) इलाके में स्थित पेट्रोकेमिकल जोन को निशाना बनाया गया है। वहां के अधिकारियों ने बताया है कि इस हमले में तीन बड़ी कंपनियों के प्लांट प्रभावित हुए हैं। हमले की वजह से कम से कम 5 लोग घायल हुए हैं और मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। इसके साथ ही बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास भी एक गोला गिरने की खबर आई है जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है।

  • ईरान के महशहर पेट्रोकेमिकल जोन में हुआ बड़ा धमाका
  • तीन बड़ी कंपनियों के कारखानों को पहुंचा भारी नुकसान
  • हमले में अब तक 5 लोगों के घायल होने की पुष्टि
  • IDF का दावा मिसाइल बनाने वाले केमिकल का उत्पादन रुका
  • बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास गोला गिरने से 1 की मौत

ईरान ने हमले पर क्या चेतावनी दी?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इस हमले को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि इसराइल ने जानबूझकर आम लोगों और नागरिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है। वहीं ईरान की संसद के स्पीकर ने खाड़ी देशों को आगाह किया है कि वे इस लड़ाई में अमेरिका या इसराइल का साथ न दें। उन्होंने धमकी दी है कि अगर हमला जारी रहा तो वे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे। इस बीच खबर मिली है कि ईरान और यमन की तरफ से भी इसराइल पर मिसाइलें दागी गई हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com