Israel के Arad और Dimona शहरों में March 21 की रात हुए हमलों के बाद हड़कंप मच गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन हमलों में लगभग 175 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया है। Israel के Health Ministry ने पूरे स्वास्थ्य ढांचे को इमरजेंसी मोड पर रहने का आदेश दिया है। इस हमले के बाद देश के दक्षिणी हिस्सों में डर का माहौल है और घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

हमले के बाद घायलों की स्थिति और आंकड़े

Arad और Dimona से बड़ी संख्या में लोगों को Soroka Medical Center और अन्य अस्पतालों में पहुंचाया गया है। घायलों की स्थिति को लेकर जारी डेटा इस प्रकार है:

  • Arad: यहां से 115 लोगों को निकाला गया, जिनमें 9 की हालत गंभीर है और 18 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।
  • Dimona: यहां से 60 लोगों को निकाला गया, जिनमें एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
  • Soroka Medical Center: अस्पताल ने अब तक कुल 175 घायलों का इलाज किया है।
  • Magen David Adom (MDA): आपातकालीन सेवा ने Arad में 84 और Dimona में करीब 47 घायलों की पुष्टि की है।

इजरायल सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला

Health Ministry के Director General Moshe Bar Siman-Tov ने बताया कि पूरे देश का हेल्थ सिस्टम फुल इमरजेंसी मोड में है। दक्षिण के अस्पतालों से मरीजों को सेंट्रल अस्पतालों में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। PM Netanyahu ने प्रभावित शहरों के मेयरों से बात की है और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। हमले की जांच IDF द्वारा की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com