इसराइल और लेबनान के बीच जंग अब और भयानक होती जा रही है. 15 अप्रैल 2026 को इसराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के बिंत जबेल इलाके में कई इमारतों को बम से उड़ा दिया. इस हमले में अस्पताल के पास के रिहायशी ब्लॉक और घरों को निशाना बनाया गया, जिससे वहां भारी तबाही मची है.

इसराइल ने कहाँ और कैसे किया हमला?

इसराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के बिंत जबेल जिले में जोरदार बमबारी की. सैन्य फुटेज के मुताबिक, Aynata में बिंत जबेल सरकारी अस्पताल के पास एक रिहायशी ब्लॉक और Al-Maslak इलाके में एक घर को निशाना बनाया गया. इसराइल का दावा है कि पिछले 24 घंटों में उन्होंने हिजबुल्लाह के 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं. इसराइल ने Litani नदी तक के इलाके को हिजबुल्लाह आतंकियों के लिए किलिंग ज़ोन घोषित कर दिया है.

अब तक कितने लोग मारे गए और क्या है यूएन का कहना?

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 2 मार्च से अब तक इसराइली हमलों में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने इस बमबारी को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है और इसे आम लोगों के खिलाफ सामूहिक सजा कहा है. लेबनान सरकार ने इन हमलों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.

विवरण आंकड़े (2 मार्च से)
कुल मौतें 2,167
बच्चों की मौत 172
महिलाओं की मौत 260
मेडिकल कर्मियों की मौत 91
विस्थापित लोग 10 लाख से ज्यादा

क्या युद्ध रोकने के लिए कोई कोशिश हो रही है?

अमेरिका के दबाव के बाद इसराइल की सुरक्षा कैबिनेट एक हफ्ते के लिए अस्थायी युद्धविराम यानी ceasefire पर विचार कर रही है. इस बीच हिजबुल्लाह ने भी उत्तरी इसराइल के सैन्य ठिकानों पर रॉकेट हमले जारी रखे हैं. इसराइली सेना ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के 50 से ज्यादा गांवों को खाली करने का आदेश दिया है.

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.