लेबनान के दक्षिणी हिस्से में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। IRGC के खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने बड़ा दावा किया है कि इसराइल की सेना ने पिछले दो दिनों के भीतर 84 बार सीज़फ़ायर का उल्लंघन किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि युद्ध अब खत्म हो चुका है।

ℹ: G7 Summit: अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नाविकों पर पीएम मोदी ने जताया दुख, डोनाल्ड ट्रंप के सामने उठाए सुरक्षा के सवाल

IRNA न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इसराइल की सेना लेबनान के बेगुनाह और बेसहारा लोगों के खिलाफ अपनी क्रूरता जारी रखे हुए है। हेडक्वार्टर ने बताया कि पिछले 48 घंटों में युद्धविराम की शर्तों को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया और लगातार हमले किए गए।

इस स्थिति ने अमेरिका के उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिनमें युद्ध की समाप्ति की बात कही गई थी। IRGC ने साफ़ तौर पर कहा कि इसराइल अभी भी लेबनान के लोगों को निशाना बना रहा है और शांति समझौते का पालन नहीं कर रहा है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.