लेबनान में शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। इसराइल ने दक्षिण लेबनान में नए हमले किए हैं जिनमें 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में लेबनान सेना का एक जवान और दो बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला उस समय हुआ जब दोनों पक्षों के बीच अभी एक दिन पहले ही युद्धविराम का समझौता हुआ था।

👉: RBI का बड़ा फैसला, NRI डिपॉजिट पर मिलेंगे ज़्यादा ब्याज, नया नियम 30 सितंबर तक लागू

लेबनान की नेशनल न्यूज़ एजेंसी (NNA) ने बताया कि शनिवार, 20 जून 2026 को दक्षिण लेबनान के अरबसलिम इलाके में हमले हुए। इसराइली लड़ाकू विमानों और ड्रोन ने नबातियेह क्षेत्र में कई जगह बमबारी की जिससे कई रिहायशी मकान तबाह हो गए। बरीश शहर में एक परिवार के चार सदस्य मारे गए, जिनमें माता-पिता और दो बच्चे शामिल थे।

बता दें कि 19 जून 2026 को अमेरिका, कतर और ईरान की मदद से इसराइल और हिजबुल्लाह के बीच सीज़फायर हुआ था। लेकिन यह समझौता बहुत कमजोर साबित हुआ क्योंकि इसराइल ने दक्षिण लेबनान के बफर ज़ोन से अपनी सेना नहीं हटाई थी। इससे पहले 19 जून को हुए हमलों में 47 लोग मारे गए थे और 97 घायल हुए थे।

इस तनाव के बीच इसराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री Itamar Ben Gvir ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि लेबनान को जलना चाहिए। वहीं लेबनान के राष्ट्रपति Joseph Aoun ने इन हमलों को खतरनाक बताया। दूसरी ओर, इसराइल की सेना (IDF) ने अभी तक इन नए हमलों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मौके पर सिविल डिफेंस की टीमें और पैरामेडिक्स तैनात हैं। वे मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।