इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने अपनी सेना (IDF) को एक सख्त आदेश दिया है. इस नए निर्देश के तहत सेना को ईरान और हिजबुल्लाह के किसी भी बड़े नेता को देखते ही तुरंत खत्म करने की पूरी छूट मिल गई है. इजरायली मीडिया चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक अब सेना को इस कार्रवाई के लिए किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिक दल से पहले अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के तहत यह कदम उठाया गया है.

कार्रवाई में मारे गए कई बड़े नेता

इस आदेश के तुरंत बाद इजरायली सेना ने कई इलाकों में ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं. तेहरान में बासीज फोर्स के ठिकानों पर व्यापक हमले किए जा रहे हैं. नए नियमों के कारण सेना बिना किसी देरी के अपने टारगेट को निशाना बना रही है.

  • अली लारीजानी: ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव को बीती रात 16-17 मार्च को हुए हवाई हमले में मार गिराया गया.
  • जनरल घोलमरेजा सुलेमानी: बासीज पैरामिलिट्री फोर्स के इस बड़े कमांडर को तेहरान में एक टारगेटेड स्ट्राइक में खत्म किया गया.
  • नईम कासिम: हिजबुल्लाह के महासचिव को भी अब आधिकारिक रूप से ‘मार्क टारगेट’ लिस्ट में शामिल कर लिया गया है.

खाड़ी देशों में फ्लाइट्स और सुरक्षा पर असर

इस बड़े सैन्य ऑपरेशन का सीधा असर आम लोगों और खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासियों पर भी पड़ रहा है. आसमान में ड्रोन की गतिविधियों के कारण कई देशों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं. जो लोग खाड़ी देशों से अक्सर सफर करते हैं उनके लिए भी यह खबर जरूरी है.

  • Dubai Airport: पास के इलाके में ड्रोन देखे जाने के बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों को सस्पेंड करना पड़ा.
  • सऊदी अरब: आसमान में कुछ अज्ञात ड्रोन को इंटरसेप्ट करके सऊदी अरब ने उन्हें रास्ते में ही नष्ट किया.
  • कतर: राजधानी दोहा के आसमान में भी एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से एक्टिव नजर आया.
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com