फिलिस्तीन के अलग-अलग इलाकों में इजराइली सेना की कार्रवाई के कारण कई लोगों की जान गई है। वेस्ट बैंक के Jericho शहर में एक 24 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं गाज़ा में हुए ताजा हवाई हमलों में 21 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इन घटनाओं के बाद इलाके में तनाव काफी बढ़ गया है।

👉: कोलकाता में टर्किश एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने के बाद बचाई गई 236 लोगों की जान

Jericho में कैसे हुई 24 साल के सईद की मौत?

वेस्ट बैंक के Jericho शहर में इजराइली सेना की कार्रवाई के दौरान Saeed Na’el al-Sheikh नाम के 24 साल के फिलिस्तीनी युवक की जान चली गई। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि सईद को सीने और पेट में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइली सेना ने पत्थरबाजी की घटनाओं के जवाब में फायरिंग की थी। इजराइली सेना का दावा है कि मारा गया युवक पत्थर फेंकने वालों में शामिल था। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और सईद के जनाजे में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया।

गाज़ा में हवाई हमले से मची तबाही

गाज़ा में इजराइली सेना के ताजा हवाई हमलों में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 बच्चे और 7 महिलाएं शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, इन हमलों में 10 दिन के एक बच्चे Wateen Khabbaz और 5 महीने की Mira की भी जान गई है। इस दौरान करीब 38 लोग घायल हुए हैं।

इजराइल का कहना है कि यह हमला हमास की ओर से हुई गोलीबारी के जवाब में किया गया था, जिसमें एक इजराइली सैनिक घायल हुआ था। हालांकि, हमास ने इन आरोपों से इनकार किया है। अक्टूबर 2025 के बाद से संघर्ष विराम के बावजूद हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और आम नागरिकों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.