इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें शुरुआती स्टेज का प्रोस्टेट कैंसर था, जिसका इलाज अब पूरा हो चुका है. नेतन्याहू ने कहा कि अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी है. यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी सालाना मेडिकल रिपोर्ट जारी करते हुए दी.

🚨: US Iran Blockade: अमेरिका ने ईरान के खिलाफ शुरू की ग्लोबल नाकाबंदी, ‘Operation Epic Fury’ के तहत पकड़े जाएंगे जहाज

नेतन्याहू को कैंसर का पता कैसे चला और इलाज कैसे हुआ?

प्रधानमंत्री नेतन्याहू के शरीर में 0.9 सेंटीमीटर का एक ट्यूमर पाया गया था, जिसे प्रोस्टेटिक एडेनोकार्सिनोमा बताया गया. इसका पता कुछ महीने पहले एक रूटीन चेक-अप के दौरान चला था. उन्होंने यरूशलेम के Hadassah Medical Center में टारगेटेड रेडिएशन थेरेपी करवाई. डॉक्टर Aron Popovtzer ने कन्फर्म किया कि बीमारी बहुत शुरुआती स्टेज में थी और अब वह पूरी तरह खत्म हो चुकी है.

बीमारी की जानकारी छुपाने के पीछे क्या वजह थी?

नेतन्याहू ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट को दो महीने तक गुप्त रखा और 24 अप्रैल 2026 को इसे सार्वजनिक किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया ताकि ईरान इस जानकारी का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए न कर सके. नेतन्याहू का कहना था कि जारी जंग के माहौल में ईरान उनकी बीमारी को लेकर गलत प्रचार कर सकता था. अब रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने पुष्टि की है कि वह पूरी तरह कैंसर मुक्त हैं.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.