गाजा में सैन्य अभियानों पर अडिग इजराइल, शांति प्रस्ताव को मानने से किया साफ इनकार।

गाजा पट्टी में जारी तनाव के बीच इजराइल ने अपना कड़ा रुख साफ कर दिया है। इजराइल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह गाजा में चल रहे अपने सैन्य अभियानों से बिल्कुल पीछे नहीं हटेगा। अधिकारी का कहना है कि अपने नागरिकों और सैनिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे को खत्म करना उनकी प्राथमिकता है।
शांति वार्ता में अनिश्चितता
सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बोर्ड ऑफ पीस के उच्च प्रतिनिधि निकोलाय म्लादेनोव और वरिष्ठ सलाहकार आर्ये लाइटस्टोन से मुलाकात की। इस दौरान शांति योजना पर चर्चा हुई, लेकिन इजराइल ने सैन्य अभियानों को रोकने की मांग को खारिज कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ऑफ पीस और कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने इस पर असंतोष जताया है। उनका कहना है कि समझौते की शर्तें काफी समय पहले ही साझा की जा चुकी थीं, फिर भी अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी है। गाजा में जारी इस संघर्ष के चलते क्षेत्र में शांति की उम्मीदों पर फिलहाल अनिश्चितता बनी हुई है। अधिक जानकारी के लिए आप Gulfhindi.com पर बने रहें।