प्रवासियों को फैमिली और विजिट वीजा देना स्थगित

लोकल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार Kuwait आंतरिक मंत्रालय ने प्रवासियों को फैमिली और विजिट वीजा देना स्थगित कर दिया है। बताया गया है कि यह नियम अगले आदेश तक लागू रहेगा।
सभी Residency Affair Department को इस बाबत निर्देश दे दिए गए हैं।

नई प्रक्रिया होगी लागू

मंत्रालय के अनुसार नए वीजा प्रक्रिया और उसको लागू करने की प्लानिंग के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। हालांकि जिन लोगों को पहले भी वीजा जारी कर दिया गया है वह आसानी से प्रवेश कर सकते हैं।

इन्हें मिली छूट

इस नियम से कुछ लोगों को छूट भी दी गई है। जैसे कि ऐसे डॉक्टर्स और यूरोपियन जो ऑनलाइन वीजा के लिए आवेदन करते हैं उन्हें इस नियम से बाहर रखा गया है। यानी कि उन्हें वीजा दिया जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।