ओमान में फंसी महिला को भारतीय दूतावास ने बचाया

ओमान में भारतीय दूतावास की मदद से भारतीय महिला अब वापस अपने देश लौट पाएंगी। अभी फिलहाल ऐसे कई एजेंटों की जानकारी मिल रही है जो भारतीय महिलाओं को नौकरी का वादा कर विदेशों में खासकर खाड़ी देश में बेच दे रहे हैं। जानकारी और शिक्षा की कमी के साथ मजबूरी के कारण महिलाएं इस तरह की स्थिति में फंस जा रही हैं।

एजेंट को लाखों की रकम चुकाने के बावजूद भी उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है। लगातार आ रही शिकायत के बाद सरकार की तरफ से मिशन होप की शुरुवात की गई है। इस मिशन की मदद से ओमान में फंसे भारतीय महिलाओं को बचाया जा रहा है।

जेल में भेज दिया भारतीय महिला को

हैदराबाद की रहने वाली एक महिला के खिलाफ ओमान में उसके नियोक्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद work contract के नियम उल्लंघन मामले में उस पर 3 लाख का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल महिला वर्ष 2021 में उमा ने घरेलू कामगार के तौर पर काम करने के लिए गई थी लेकिन वहां पहुंचने के साथ महीने के बाद स्वास्थ्य खराब हो गया जिसके कारण काम करने में परेशानी होती थी। इस दौरान नियोक्ता ने कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघन का नाम लगाकर जेल भेज दिया था।

सोशल वर्कर और MBT leader Amjed Ullah Khan ने कहा है कि मस्कट में भारतीय दूतावास और Deccani Wing आदि की मदद से महिला का जुर्माना चुकाया गया है। महिला को आजाद करा लिया गया है और वह भारत वापस लौट आएंगी।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>