Jammu and Kashmir Bank ने फिक्स डिपॉजिट का लाभ मिल रहा है

भारत में प्राईवेट सेक्टर में सबसे पुराने बैंकों में से एक Jammu and Kashmir Bank (J&K Bank) ने फिक्स डिपोजिट की अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने अलग अलग टेन्योर पर ब्याज दरों में 50 basis points तक की कटौती की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम रकम पर 11 अप्रैल, 2023 से लागू होंगी।

इतना मिल रहा है ब्याज दर

बैंक 7 दिनों से 30 दिनों में परिपक्व होने वाले जमा पर 50 आधार अंकों की कटौती कर 3.50% से 3.00% कर दिया है। 31 दिनों से 45 दिनों में परिपक्व होने वालों पर 3.50 फ़ीसदी का ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। 46 दिनों से 180 दिनों तक की जमा राशि के लिए 4.50% और 181 दिनों से 270 दिनों के लिए जमा की गई जमा राशि के लिए 5.50% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

वहीं 271 दिनों और एक वर्ष से कम की परिपक्वता वाली जमाओं पर 6.00% की ब्याज दर, एक वर्ष और दो वर्ष से कम की परिपक्वता वाली जमाओं पर अब 7.25% से कम होकर 7.10% की दर से ब्याज दर का लाभ मिलेगा। 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि की जमाराशियों पर 6.75% की ब्याज दर और 3 साल से लेकर 10 साल से कम के फिक्स डिपॉजिट पर 6.50% की ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>