BANK ने अपने FD रेट्स में किया बदलाव

समय समय पर बैंक अपने FD रेट्स में बदलाव किया जाता रहता है। Jana Small Finance Bank (SFB) ने भी ₹2 Cr से कम की FD पर नए रेट्स की घोषणा की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आम पब्लिक को 7.55% और सीनियर सिटीजन को 8.50% ब्याज का लाभ मिलेगा। नए 01st December 2022 से लागू हो जायेंगे।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के 5 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बैंक ने 500 दिन का स्पेशल फिक्स डिपॉजिट जारी किया है जो 31 मार्च तक बुक किया जा सकता है इसमें सामान्य लोगों को 8.15% का ब्याज दर दिया जाएगा तो वही वरिष्ठ नागरिकों को 8.85% का ब्याज दिया जाएगा.

सेविंग अकाउंट पर मिल रहा है इतना ब्याज

Jana Small Finance Bank Savings Account Rates : अगर हम Jana Small Finance Bank के बैंक सेविंग अकाउंट पर मिल रहे इंटरेस्ट का लाभ कुछ इस प्रकार है। बचत खाते में रु. 1 लाख तक की रकम पर बैंक 3.50% की ब्याज दर का लाभ दे रहा है। वहीं 1 लाख से रु50 करोड़ के सेविंग अकाउंट पर जन एसएफबी 7.00% की ब्याज दर का लाभ दे रहा है। 50 करोड़ के अधिक के सेविंग अकाउंट पर 6.50% का ब्याज दर का लाभ दिया जा रहा है।

फिक्स डिपॉजिट पर मिल रहा है इतना ब्याज

Jana Small Finance Bank FD Rates : 

बैंक 7 से 14 दिन में मेच्योर होने वाली FD पर 2.50% की ब्याज दर और अगले पंद्रह से साठ दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 3.00% की दर से ब्याज दे रहा है। 61 से 90 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर, जन लघु वित्त बैंक 5.25% की ब्याज दर दे रहा है, और 91 से 180 दिनों में परिपक्व होने पर, यह 5.50% की ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

वहीं 181 दिनों से एक वर्ष पर मैच्योर होने वाली FD पर 7% की ब्याज दर और एक वर्ष से दो वर्ष में परिपक्व होने वाली जमा पर 7.50% की दर से ब्याज दे रहा है। दो से तीन वर्षों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 7.55% की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि अगले तीन से पांच वर्षों में परिपक्व होने वालों पर 7.35% की दर से ब्याज मिलेगा। 5 साल में पूरा होने वाली FD पर 7.25% और 5 साल -10 साल में परिपक्व होने वालों के लिए 6.00% है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।