Kuwait International Airport के बंद होने के बाद जजीरा एयरवेज ने अपनी उड़ानों का रूट बदल दिया है। कुवैत न्यूज़ एजेंसी के अनुसार एयरलाइन 18 मार्च 2026 से सऊदी अरब के अल-कैसुमा एयरपोर्ट और यूएई के अल-ऐन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच रोजाना उड़ानें शुरू कर रही है। कुवैत से यात्रा करने वाले लोगों के लिए बस की खास सुविधा दी गई है जिससे वे सऊदी बॉर्डर पार करके आसानी से अपनी फ्लाइट पकड़ सकेंगे।

🗞️: Gulf Flight Update: ब्रिटिश एयरवेज ने मिडिल ईस्ट के लिए घटाई अपनी उड़ानें, दुबई और दोहा की फ्लाइट्स 31 मार्च तक सस्पेंड

कुवैत से अल-कैसुमा एयरपोर्ट कैसे पहुंचें

यात्रियों को कुवैत से सऊदी के अल-कैसुमा एयरपोर्ट तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए जजीरा एयरवेज ने बसों का पूरा इंतजाम किया है। इस सफर में करीब 2.5 घंटे का समय लगता है। अगर आप कुवैत के निवासी हैं, तो आपको बॉर्डर पर ही सऊदी का ट्रांजिट वीजा दे दिया जाएगा। लेकिन अगर आप कुवैत में विजिट वीजा पर आए हैं, तो आपको सड़क के रास्ते सऊदी जाने के लिए पहले से वीजा लेकर रखना होगा। एयरलाइन ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए यह नियम लागू किया है।

टिकट बुकिंग और अन्य अहम जानकारी

एयरलाइन के सर्विस सेंटर पर इन दिनों भारी कॉल आ रहे हैं। इसलिए कंपनी ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी बुकिंग और चेक-इन के लिए सीधा वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें। जजीरा एयरवेज के सीईओ बारथन पसुपति ने कहा कि कुवैत एयरपोर्ट बंद होने के कारण उनकी पहली प्राथमिकता लोगों की यात्रा को सुचारू रूप से चालू रखना है। अल-ऐन के लिए फ्लाइट का शुरुआती एक तरफा किराया करीब 9 कुवैती दीनार है।

  • 11 मार्च 2026 से अब तक 6 हजार से ज्यादा यात्री अल-कैसुमा एयरपोर्ट से सफर कर चुके हैं।
  • अल-कैसुमा से काहिरा, अलेक्जेंड्रिया, अम्मान और इस्तांबुल के लिए भी उड़ानें चल रही हैं।
  • आने वाले समय में हालात सामान्य होने पर भारत के शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की योजना है।
Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.