जेद्दा के अल-रुवैस इलाके में प्रशासन ने एक ऐसे अवैध ठिकाने का पर्दाफाश किया है जहां न सिर्फ जानवरों को गलत तरीके से काटा जा रहा था, बल्कि खाने की चीजों में मिलावट भी हो रही थी। यह जगह आम लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रही थी, जिसे अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

🚨: Saudi Arabia: सऊदी किंग का ऐलान, 16 देशों के 1,000 जायरीन करेंगे उमराह, जारी हुई तारीखें

जांच के दौरान अधिकारियों को वहां एक्सपायरी डेट निकल चुके खाद्य पदार्थ और खराब हो चुके सामान मिले। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वहां ऐसे औजार और सामान मिले जिनका इस्तेमाल खाने की चीजों के डेटा और उनकी एक्सपायरी डेट को बदलने के लिए किया जा रहा था।

इस गैरकानूनी जगह पर एक रसोईघर भी था जहां दावतों के लिए खाना तैयार किया जाता था और साथ ही भेड़ों के लिए एक बाड़ा और मजदूरों के रहने का इंतजाम भी था। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली इस पूरी साइट को अब सील कर दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जेद्दा नगर पालिका और Saudi Food and Drug Authority (SFDA) लगातार ऐसे ठिकानों पर नजर रख रहे हैं ताकि लोगों, खासकर वहां रहने वाले प्रवासियों और स्थानीय लोगों तक शुद्ध और सुरक्षित खाना पहुंचे।