Jeddah Municipality ने शहर के अलग-अलग आवासीय अपार्टमेंट्स में चल रहे अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने नामी ब्रांड्स के लोगो और ट्रेडमार्क लगे 3,699 नकली सामान जब्त किए हैं। इन नकली उत्पादों को स्थानीय बाजारों में पहुंचने से रोकने के लिए नगर पालिका ने बड़ी कार्रवाई की है।

छापेमारी में मिली मशीनें और अवैध सामान

जांच के दौरान अधिकारियों ने कपड़ों की सिलाई, कढ़ाई, प्रिंटिंग और कटाई के काम में इस्तेमाल होने वाली 19 मशीनें और उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को दो अलग-अलग जगहों पर अंजाम दिया गया:

  • पहले आवासीय ठिकाने से 1,029 नकली सामान और 8 निर्माण मशीनें जब्त की गईं।
  • एक अन्य कमर्शियल आवासीय अपार्टमेंट से 2,670 नकली उत्पाद मिले, जिन्हें अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि जब्त किए गए सभी नकली कपड़ों को नष्ट कर दिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। सऊदी अरब में बौद्धिक संपदा कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है ताकि ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाया जा सके।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com