सभी बुजुर्गों के लिए जारी किया गया अलर्ट

पेंशन सेवा का लाभ उठा रहे हैं सभी बुजुर्गों के लिए अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट पेंशन धारकों को हर साल 30 नवंबर के पहले अपना Jeewan praman patra जमा करना होता है। जीवन प्रमाण पत्र सबमिट करने के बाद ही पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। जीवन प्रमाण पत्र सबमिट करने के लिए अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना होगा बल्कि आसानी से इसे जमा किया जा सकता है।

पेंशन धारक इसे ऑनलाईन, doorstep banking service या बैंक ब्रांच जाकर अपना प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। Jeevan Pramaan portal और “UMANG” Mobile app का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

12 महीने के लिए वैध होता है जीवन प्रमाण पत्र

इस बात की जानकारी दी गई है कि जीवन प्रमाण पत्र 12 महीने के लिए ही वैध होता है। प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपके पास PPO Number, आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।

अगर 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया तो क्या होगा?

इस बात की जानकारी दीजिए कि अगर 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया तो पेंशन को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही पेंशन जारी करना तब से शुरू होगा जब से पत्र जमा किया जायेगा।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>