12 अक्तूबर 2024 को जियो ने इंटरनेशनल रोमिंग के लिए नए आकर्षक प्लान्स लॉन्च किए हैं जो आपके इंटरनेशनल ट्रैवल को सुविधाजनक बनाएंगे। जियो के नए प्लान्स में प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं।

जियो की कनेक्टिविटी अब 21 देशों में बेहद किफायती दरों पर मिल रही है। इन नए योजना की कीमत सिर्फ 39 रुपये से शुरू होती है, जिसमें रोमिंग कॉलिंग के लाभ शामिल हैं। इन रोमिंग पैक्स में मात्र कॉलिंग मिनट्स उपलब्ध हैं, डेटा का कोई प्रावधान नहीं है। यह सभी पैक्स सात दिनों की वैधता के साथ आते हैं।

कंपनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लिए विभिन्न मिनट्स ऑफर किए जा रहे हैं। उदाहरण के लिए, 39 रुपये के पैक में USA और कनाडा के लिए 30 मिनट्स बात करने की सुविधा है। इसी तरह, 49 रुपये में बांग्लादेश के लिए 20 मिनट्स, और 59 रुपये में सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया और हॉन्गकॉन्ग के लिए 15 मिनट का टॉक टाइम मिलता है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए 69 रुपये में

15 मिनट्स और UK, जर्मनी, फ्रांस व स्पेन के लिए 79 रुपये में 10 मिनट्स उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, चीन, जापान और भूटान के लिए 89 रुपये में 15 मिनट्स, जबकि UAE, सऊदी अरब, तुर्की, कुवैत और बहरीन के लिए 99 रुपये में 10 मिनट्स की सुविधा दी जा रही है।

 

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com