Reliance Jio ने अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग के लिए नए रेंज की घोषणा कर दी है। बताया गया है कि prepaid और postpaid ग्राहकाें के लिए यह सेवा मात्र Rs 39 में उपलब्ध होगी। यह सेवा देश विदेश के लिए ग्राहकों को दी जाएगी।

जियो ने आईएसडी रिचार्ज प्लान को किया अपडेट

मिली जानकारी के अनुसार जियो ने आईएसडी रिचार्ज प्लान को अपडेट किया है। यह नया प्लान Rs 39 से शुरू होगा। यह सेवा खाड़ी देशों में कॉलिंग के लिए लागू होगा। USA और Canada के लिए Rs 39 में 30 मिनट के कॉलिंग की सेवा लॉन्च की गई है।

इन खाड़ी देशों के लिए होगा लागू

यह रिचार्ज प्लान Middle East में यात्रियों के कॉलिंग पर लागू होगा। जिनके भी परिजन UAE, Saudi Arabia, Turkey, Kuwait, और Bahrain में रहते हैं वह इस रिचार्ज प्लान का लाभ उठा सकते हैं। Jio के द्वारा इन देशों में 10 मिनिट कॉलिंग के लिए Rs 99 का प्लान दिया जा रहा है। Singapore, Thailand, Malaysia, और Hong Kong के लिए 15 मिनट कॉलिंग के लिए Rs 59 का प्लान दिया जा रहा है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>