Jio के सबसे पॉपुलर प्लान को Ambani ने दोबारा किया लॉन्च, यूजर्स को दिया ये बड़ा गिफ्ट, घाट गया दाम और बढ़ गया वैलिडिटी

Lov Singh23 July 20242 min read0 viewsIndia

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और Reliance Industries के मालिक मुकेश अंबानी ने जियो यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में उनकी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया था, जिससे यूजर्स परेशान थे। 3 जुलाई को कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 12.5 फीसदी से लेकर 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी। लेकिन अब कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय प्लान को दोबारा लॉन्च किया है।

349 रुपये का नया हीरो 5G प्लान

Reliance Jio ने 349 रुपये का प्रीपेड प्लान फिर से लॉन्च किया है, जिसे “हीरो 5G” नाम दिया गया है। इस प्लान में अब यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, जो पहले 28 दिनों की होती थी। इसका मतलब है कि अब आपको 2 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी शामिल हैं।

अनलिमिटेड 5G डेटा

इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलेगी। अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आपके इलाके में Jio की True 5G सेवा उपलब्ध है, तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है, जो पहले कुल 56GB था, अब बढ़कर 60GB हो गया है। इस प्लान की कीमत पहले 299 रुपये थी, लेकिन अब यह 349 रुपये हो गई है।

अन्य प्लान में बदलाव

यह पहला प्लान नहीं है जिसमें कंपनी ने बदलाव किया है। इससे पहले Jio ने अपने 1,199 रुपये के प्लान में 200 रुपये की कटौती की थी और इसकी कीमत 999 रुपये कर दी थी। इस प्लान की वैलिडिटी भी 14 दिन बढ़ा दी गई थी, जो पहले 84 दिन थी और अब 98 दिन हो गई है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है।

Share:

Comments

Leave a comment