संयुक्त अरब अमीरात में विजिट विजा पर जाने वाले प्रवासियों को कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। विजिट वीजा पर जाने वाले प्रवासियों को सलाह दी जाती है कि उन्हें होटल अकोमोडेशन, रिटर्न टिकट और जरूरी फंड की सारी व्यवस्था करनी होगी।

Visit Visa और टूरिस्ट वीजा के दौरान नौकरी की तलाश?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति टूरिस्ट वीजा या विजिट विजा पर यूएई जाता है तो उसे नौकरी की अनुमति नहीं होती है। टूरिस्ट वीजा पर जाने वाले प्रवासियों को केवल टूरिज्म ही करना चाहिए।

जॉब ढूंढने के लिए job-seeker visa पर करें प्रवेश

प्रवासियों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अलग-अलग तरह के वीजा पर अलग अलग अनुमति होती है। अगर आप जॉब की तलाश के लिए यूएई में जाना चाहते हैं तो job-seeker visa पर जा सकते हैं।

प्रवासियों के साथ होता है धोखा

कई मामलों में प्रवासियों के साथ धोखा होता है। आरोपी एजेंट उन्हें Visit Visa और टूरिस्ट वीजा पर यूएई में जॉब के नाम पर भेज देते हैं। वहां जाकर उन्हें पता चलता है कि गलत वीजा लग गया है। इससे बचने के लिए नियमों का पालन करें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>