रेलवे में नौकरी की इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। वेबसाईट से मिली जानकारी के अनुसार आरआरसी ईस्टर्न रेलवे (RRC ER) के द्वारा अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। हजारों पदों पर निकाली गई इस वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है। अगर आप भी इस नौकरी के इच्छुक हैं तो आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

उम्मीदवार 24 सितंबर 2024 से लेकर 23 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकता है। रेलवे के द्वारा 3 हजार से अधिक पदों पर नई वैकेंसी निकाली गई है। फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन के पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती निकाली गई है। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और एससी, एसटी, महिला और पीएच अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।

इन पदों पर निकाली गई वैकेंसी

हावड़ा डिवीजन 659

लिलुआ वर्कशॉप 612

सियालदह डिवीजन 440

कांचरापाड़ा 187

मालदा डिवीजन 138

आसनसोल 412

जमालपुर 667

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>