गोपालगंज के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इस बात की जानकारी दी गई है कि गोपालगंज के वीएम फील्ड में रोजगार मेला का आयोजन किया जाने वाला है। इसमें 1200 से अधिक युवाओं को नौकरी दिया जाने वाला है। ऐसे में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नौकरी का यह सुनहरा मौका है। मैट्रिक पास युवाओं के लिए इसमें नौकरी की व्यवस्था होगी।

किस दिन किया जाएगा नौकरी का आयोजन?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस रोजगार मेला का आयोजन 26 नवंबर को किया जाएगा। इंटरव्यू के आधार पर इसमें आवेदकों को चुना जाएगा। इसमें 25 कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें मैट्रिक पास सहित आईटीआई पास करने वालों उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

इसमें नौकरी प्राप्त करने के लिए पहले से कोई भी आवेदन नहीं करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ नियत स्थान पर सर्टिफिकेट की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा लेकर पहुंचे। एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद एनसीएस आईडी मिलेगी जिसकी छायाप्रति लेकर उम्मीदवारों को जाना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>