सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान में कई पदों पर हजारों की संख्या में भर्ती निकाली जाएंगी। अगले साल ग्रुप डी और ड्राइवरों के लिए 60 से 65 हजार तक बंपर भर्तियां निकाली जाएंगी। इस संबंध में परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है जिसके अनुसार यह जानकारी दी गई है। अगर आप भी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

RSMSSB ने जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर

बताते चलें कि राजस्थान अधीनस्थ एंव मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा और 10वीं कक्षा पास अभ्यर्यी भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

कब तक होंगी अगले साल यह परीक्षाएं?

18 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तथा 22 नवंबर 2025 से 23 नवंबर 2025 तक यह सारी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी। ड्राइवर के लिए 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। अभियार्थियों की भर्ती जूनियर इंस्ट्रक्टर, पशु परिचर सीधी भर्ती, क्लर्क ग्रेड II, पटवारी सीधी भर्ती, लेखा सहायक सहित कई विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>