अगर आप नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। युवाओं को रोजगार मेले के जरिए नौकरी प्रदान करने की कोशिश की जाती है। युवाओं के लिए प्रयागराज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रयागराज में रोजगार मेले का आयोजन 10 अक्टूबर को किया जाने वाला है। इस दौरान युवाओं को 900 पदों पर नौकरी दी जाएगी।

कहां कराया जाएगा रोजगार मेले का आयोजन?

मिली जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले का आयोजन राजकीय पाॅलीटेक्निक कॉलेज जसरा, बारा परिसर में कराया जायेगा। अगर आप इसमें भाग लेकर इसके जरिए नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां पर करीब 900 पदों पर बहाली की जाने वाली है। इस बात का ध्यान रखना होगा कि आवेदकों की उम्र 18 से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इस रोजगार मेले के दौरान युवाओं को डस्की स्टैनियन सर्विस प्रा.लि., न्यू एरा कान्स्ट्रक्शन एंड डिजाइन, डिजर्व कैरियर केयर प्रा.लि. जैसी कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा। यहां पर आवेदक को अपने सारे एजुकेशनल सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र के साथ पहुंचना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>