Mankind के प्रॉफिट के बाद अब JSW Infrastructure IPO ला रहा हैं मुनाफ़े का शेयर. 2800 करोड़ रुपये के लिए शेयर करेगा जारी

Lov Singh11 May 20231 min read4 viewsFinance

हाल ही में आए Mankind Pharma IPO ने लोगों को अच्छा Profit मुहैया कराया जिसके बाद लोगों का भारतीय बाजार में आने वाले आईपीओ के ऊपर ध्यान और ज्यादा केंद्रित हो गया है. इसी क्रम में देश की जानी मानी कंपनी JSW दोबारा से आईपीओ के बाजार में उतर रही है. अगर आप भी इस बाजार में IPO के तरफ सुजान रखते हैं तो इस कंपनी और आईपीओ की डिटेल्स जरूर जान लीजिए.

JSW Infrastructure IPO बाजार में.

जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर ने इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए बाजार नियामक सेबी के पास अपना विवरण पुस्तिका जमा कर दिया है. इसने IPO के तहत कंपनी 2800 करोड़ों रुपए उठाएगी.

जेएसडब्ल्यू के बंदरगाह कारोबार से जुड़े कंपनी ने 9 मई को अपना विवरण पुस्तिका जमा किया है. मीडिया इंक्वायरी के लिए जब जेएसडब्ल्यू के प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने अभी इस पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया.

हालांकि बाजार से जुड़े सूत्रों ने यह कंफर्म किया कि 2800 करोड़ के इस आईपीओ के लिए कंपनी ने सेबी के पास जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं. मौजूदा समय में JSW Group के दो कंपनी पहले से ही Share market listed है.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment