7 जुलाई 2026 को शारजाह से कराची जा रहा K2 Airways का एक कार्गो विमान पाकिस्तान के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में पांच क्रू मेंबर्स लापता हो गए, जिनकी तलाश अब भी जारी है। विमान के परिवारों ने अब अंतरराष्ट्रीय मदद की मांग की है क्योंकि विमान के ब्लैक बॉक्स अभी तक नहीं मिल सके हैं।
🚨: UAE का बड़ा कदम: गाजा के लिए भेजा 100 टन मानवीय राहत सामग्री का विमान।
गहराई बनी चुनौती
विमान का मलबा कराची के पास समुद्र में करीब 3,000 मीटर की गहराई पर है। परिवारों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स से आने वाले सिग्नल केवल 30 दिन तक ही काम करते हैं, और अब हमारे पास तीन हफ्ते से भी कम का समय बचा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी गहराई से ब्लैक बॉक्स निकालने के लिए विदेशी तकनीक और विशेषज्ञों की सख्त जरूरत है।
मेंटेनेंस पर उठे सवाल
लापता क्रू मेंबर्स में पायलट Muhammad Rizwan Idris, को-पायलट Faisal Jatoi, फ्लाइट इंजीनियर Muhammad Hamid और Muhammad Arif Siddiqui के साथ लोडर Muhammad Taufiq Khan शामिल हैं। खबरों के अनुसार, विमान में खराबी के कारण इसे शारजाह में 10 दिनों तक ग्राउंड किया गया था और इसका एक महत्वपूर्ण नेविगेशन पार्ट Inertial Reference Unit (IRU) बदला गया था। फिलहाल पाकिस्तान का BASI विभाग मामले की जांच कर रहा है, हालांकि मलबे को ढूंढने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता पर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
