UAE में एक कामगार पर महिला के यौन शोषण का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । मामले की सुनवाई दुबई कोर्ट ऑफ़ फ़र्स्ट इंस्टेंस में चल रही है।  दुबई के सरकारी अभियोजन रिकॉर्ड से यह पता चला कि 40 वर्षीय पाकिस्तानी व्यक्ति ने महिला के हाथों को पकड़ा और उसे उसे स्पर्श किया। इतना ही उस व्यक्ति ने अपनी शर्ट भी उतार दी।

बुर दुबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद, आरोपी को हिरासत में रखा गया है। इस मामलें में एक पुलिस हवलदार(सार्जेंट) ने कहा कि उन्हें एक शॉपिंग मॉल में यौन उत्पीड़न की घटना के बारे में एक रिपोर्ट मिली।

उन्होंने कहा, “मैं घटनास्थल पर एक सहयोगी के साथ पहुंचा। हमने मॉल में पुलिस कार्यालय में महिला और आरोपी दोनों को पाया। एक लेफ्टिनेंट ने हमें बताया कि यह घटना एक कपड़े की दुकान के चेंजिंग रूम के अंदर हुई।”

सार्जेंट ने अभियोजन जांचकर्ता को बताया कि महिला को प्रतिवादी द्वारा बुलाया गया था और जब वह उसके पास पहुंची, तो उसने अचानक उसे छूना शुरू कर दिया। उसने महिला से यह भी कहा कि उस कमरे में कोई निगरानी कैमरे नहीं हैं।

पुलिस पूछताछ और अभियोजन जांच के दौरान, बचाव पक्ष ने स्वीकार किया कि उसने महिला के हाथ को पकड़ लिया और दूसरा हाथ उसकी कमर पर रख दिया।  शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा कि वह दुकान में दोपहर 2 बजे  मौजूद थी। इस दौरान पाकिस्तानी ने उसे फोन करके बुलाया।  मामलें की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।