भारत ने उठाया सख्त कदम, अब 7 दिन home quarantine जरुरी

एशियाई इलाकों में बढ़ती कोरोना संक्रमण को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने अहम फैसला लिया है। जिस तरह नए साल पर महामारी नया रंग दिखाना शुरू कर दिया है, उसी तरह नियमों का पालन जरूरी है। Karnataka सरकार ने हाई रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों के लिए seven-day home quarantine अनिवार्य कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए Covid-19 guidelines को अपडेट किया गया है और home quarantine अनिवार्य कर दिया है।

इस लिस्ट में यह देश हैं शामिल 

  • China,
  • Japan,
  • South Korea,
  • Singapore,
  • Thailand, और
  • Hong Kong

कई देशों की हालत हो रही है खराब

अगर इन देशों से आने वाला यात्री Covid-19 virus संक्रमित पाया जाता है तो वह राज्य के द्वारा निर्धारित मेडिकल फैसिलिटी में भेज दिया जाएगा। मौजूदा समय में कई देशों में वायरस के कारण शुरू हो रही तबाही को देखते हुए यह फैसला काफी जरूरी है। सरकार का कहना है कि अपने नागरिकों की रक्षा के लिए इस तरह के कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी एयरपोर्ट पर कड़े नियमों के पालन की अपील की है। कुछ देशों के लिए Air Suvidha portal पर self-declaration form भी अनिवार्य कर दिया गया है।

 

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment