यूपी के कौशाम्बी जिले के सात नौजवान पिछले कई महीनों से दुबई में फंसे हुए हैं। इन लड़कों को नौकरी का लालच देकर एजेंटों ने ठगा और अब वे वहां बेहद मुश्किल हालातों में हैं। अपनी आपबीती सुनाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार और दूतावास से मदद की गुहार लगाई है।

🚨: Dubai Accident: एमिरेट्स रोड पर भीषण टक्कर, 6 भारतीय मजदूरों की मौत, अरबपति ने मदद के लिए खोला खजाना.

एजेंटों ने किया धोखा, Tourist Visa पर भेजा दुबई

कौशाम्बी के कड़ा धाम इलाके के अफजलपुर सतो गांव के रहने वाले मोहम्मद शमीम, मनीष चंद्रा, राम सिंह, सैफ अली, मोहम्मद आफताब, आबिद अली और मनोज पाल को नौकरी का सपना दिखाया गया था। आरोप है कि पप्पू घोषी और आकिल नाम के दो एजेंटों ने इन सभी से 85,000 रुपये लिए। इन नौजवानों को काम के बजाय Tourist Visa पर दुबई भेजा गया और वहां उनसे मजदूरी कराई गई। खराब हालात और सेहत बिगड़ने के बाद इन लड़कों ने वीडियो जारी कर अपनी मदद मांगी।

पुलिस ने दर्ज की FIR

इस मामले में भारत में कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने आरोपी एजेंट पप्पू घोषी और आकिल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

दुबई पुलिस और UAE सरकार की चेतावनी

दुबई पुलिस ने बार-बार लोगों को फर्जी नौकरी के झांसे से बचने की सलाह दी है। UAE के नियमों के मुताबिक, कोई भी असली कंपनी नौकरी देने के लिए पैसे नहीं मांगती है। वीज़ा और भर्ती का पूरा खर्चा कंपनी को उठाना होता है।

  • शिकायत कहां करें: धोखाधड़ी की रिपोर्ट दुबई पुलिस के eCrime प्लेटफॉर्म (ecrimehub.gov.ae) पर या 901 नंबर पर की जा सकती है।
  • भारतीय दूतावास की मदद: दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के टोल-फ्री नंबर 800INDIA या व्हाट्सएप नंबर +971 54 309 0571 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • ईमेल सहायता: नौकरी से जुड़ी पूछताछ या वीज़ा की जांच के लिए help.abudhabi@mea.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com