एक नजर पूरी खबर

  • कन्नूर में 45 लाख रुपये का सोना जब्त
  • दुबई से आए दो यात्री छुपाकर लाए सोना
  • दुबई से केरल आया 45 लाख का सोना जब्त

 

केरल के कन्नूर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने 45 लाख रुपये का सोना पकड़ा है। बता दे ये सोना दुबई से लौट रहे दो यात्रियों के पास से पकड़ा गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी निगरानी के बाद ये दोनों यात्री सोने को छाते के अंदर, बॉल पेन और जीन्स के बटन की जगह पर छिपाकर लाए थे। इस सोने की कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में मौके से कस्टम अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले पर आगे जांच चल रही है। फिलहाल अब तक पुलिस ने इस मामले में और कोई खुलासा नहीं किया है।

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।