KIA CARENS RECALL: देश भर में धूम मचा रही हुंडई कि अपनी ब्रांड KIA ने अपने KIA CARENS के सारे गाड़ियों को वापस लेने का फैसला किया है. अब तक ब्रांड ने 44000 से ज्यादा इस मॉडल की गाड़ी को बेचा है लेकिन अब इन सब को उसने वापस एक गलती के कारण लेने का फैसला किया है.

 

KIA CARENS के AIRBAG में हैं दिक़्क़त

प्राप्त जानकारी के अनुसार KIA CARENS में एयर बैग से संबंधित त्रुटि पाई गई है जिसके वजह से एयर बैग मॉडल सॉफ्टवेयर में बदलाव करने हैं. इस त्रुटि के वजह से इस गाड़ी की सेफ्टी कॉम्प्रोमाइज हो रही थी और इसी के कारण इस गाड़ी को सड़कों से वापस ब्रेन में बुलाने का फैसला किया है.

Kia Carens Review - Page 26 - Team-BHP

ख़रीद चुके लोग तुरंत पहुँचे शोरूम

जो लोग भी इस गाड़ी को खरीद चुके हैं उनके लिए या जानकारी जारी की गई है कि वह अपने नजदीकी शोरूम से संपर्क करके गाड़ी को वापस जमा करें. गाड़ी को सर्विस सेंटर में रखकर इस मॉडल के एयर बैग सॉफ्टवेयर मॉड्यूल को अपडेट किया जाएगा. सब कुछ सही होने के उपरांत ही गाड़ी वापस वाहन मालिकों को मिलेगी.

8.99 लाख से 17.69 लाख तक हैं क़ीमत

इस गाड़ी की कीमत 8.99 लाख से शुरू होकर 17.69 लाख तक जाती है. बड़े मार्केट कॉल बैक के वजह से भारत में बड़ी संख्या में लोग परेशान होंगे. हालांकि हुंडई ने कहा है कि लोगों की गाड़ियों को जल्द ठीक करके उन्हें वापस कर दिया जाएगा.