सऊदी अरब के किंग फैसल फाउंडेशन ने साल 2026 के लिए किंग फैसल प्राइज़ के विजेताओं के नाम announced किए हैं। इस बार इस्लामिक स्टडीज़ के क्षेत्र में जॉर्डन के डॉ. मुहम्मद वहिब और मिस्र के डॉ. अब्दुलहमीद हुसैन महमूद हमूदा को संयुक्त रूप से यह सम्मान दिया गया। दोनों प्रोफेसरों ने इस्लामिक दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर बहुत गहरी रिसर्च की है।

🗞️: Flynas Flight Update: रियाद से दमिश्क के लिए फिर शुरू होंगी उड़ानें, 19 अप्रैल से यात्री कर सकेंगे सफर

किसे मिला यह अवॉर्ड और क्या था उनका काम?

डॉ. मुहम्मद वहिब जॉर्डन के हशमीयट यूनिवर्सिटी में पुरातत्व और कला इतिहास के प्रोफेसर हैं। वहीं डॉ. अब्दुलहमीद हुसैन महमूद हमूदा मिस्र की फय्यूम यूनिवर्सिटी में इस्लामिक इतिहास और सभ्यता के प्रोफेसर हैं। इन दोनों को “ट्रेड रूट्स इन द इस्लामिक वर्ल्ड” यानी इस्लामिक दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर किए गए उनके शोध के लिए चुना गया। डॉ. वहिब की रिसर्च में GPS और पुराने नक्शों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कुरान के टेक्स्ट को भौगोलिक डेटा के साथ जोड़ा गया।

प्राइज़ में क्या मिलता है और इसके नियम क्या हैं?

किंग फैसल प्राइज़ एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान है, जो दुनिया भर के बेहतरीन शोध कार्यों को पहचान देता है। इस पुरस्कार को जीतने वाले व्यक्ति को एक बड़ी राशि और सोने का मेडल दिया जाता है। इसकी चयन प्रक्रिया बहुत सख्त होती है और इसमें केवल यूनिवर्सिटी या रिसर्च सेंटर्स ही नाम भेज सकते हैं।

विवरण जानकारी
पुरस्कार राशि 2,00,000 डॉलर
मेडल 200 ग्राम का 24 कैरेट सोने का मेडल
घोषणा की तारीख 7 जनवरी 2026
मुख्य कैटेगरी इस्लामिक स्टडीज़
संस्था का नाम किंग फैसल फाउंडेशन (KFF)
चयन का आधार पब्लिश किए गए शोध और मानव ज्ञान में योगदान
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.