Kotak Mahindra Bank ने बढ़ाया ब्याज दर

Kotak Mahindra Bank ने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 6 अप्रैल 2023 यानी कि आज से लागू हो रही हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर सामान्य ग्राहकों को 2.75% से लेकर 6.20% ब्याज दर का लाभ दे रहा है और सीनियर सिटीजन को 3.25% से लेकर 6.70% ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

बैंक 390 days (12 months 25 days) से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर ग्राहकों को अधिकतम 7.20% ब्याज दर और सिनियर सिटीजन को 7.70% ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

इतना मिल रहा है ब्याज दर

7 दिनों से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 2.75% की दर

15 दिनों से 30 दिनों में परिपक्व होने वालों पर 3.00% की दर

31 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर 3.25% ब्याज दर

46 से 90 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं के लिए 3.50% ब्याज दर

 

91 और 120 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.00% की दर

121 और 179 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.25% की दर

180 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर 6.50% की ब्याज दर

181 दिनों से 363 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 6.00% की ब्याज दर

 

364 दिनों में परिपक्व होने वालों के लिए 6.25% ब्याज दर

365 दिनों से 389 दिनों में परिपक्व होने वालों के लिए 7.00% ब्याज दर

390 दिन (12 महीने और 25 दिन) से 2 साल से कम समय में परिपक्व होने वाली जमा पर 7.20%

2 साल से 3 साल से कम अवधि में परिपक्व होने वाली जमा पर ब्याज दर 7.00%

तीन साल या उससे अधिक लेकिन चार साल से कम की जमा राशि पर 6.50% ब्याज दर

चार साल या उससे अधिक लेकिन पांच साल से कम की जमा राशि पर 6.25% ब्याज दर

पांच साल से कम लेकिन दस वर्ष सहित वर्ष या उससे अधिक के जमा पर 6.20% ब्याज दर