Kotak Mahindra Bank ने गुरुवार को अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की 

वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार Kotak Mahindra Bank ने गुरुवार को अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने FD interest rates में बढ़ोतरी कर अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी सुनाई है। नई ब्याज दरें 10 फरवरी, 2023 से लागू हो जाएंगी। यह ब्याज दर 2 करोड़ से कम के जमा पर लागू होगा।

इतना मिल रहा है ब्याज दर

बताते चलें कि नई ब्याज दरें आज से लागू हो चुकी हैं। पहले जहां 6 महीने से एक वर्ष के जमा के लिए ग्राहकों को 6% का ब्याज दर मिलता था। वहीं 364 दिनों की अवधि के लिए निर्धारित एफडी पर आम जनता को 6.25% ब्याज दर और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज दर का लाभ दिया जाएगा।

बैंक 365-389 दिनो के जमा के लिए आम जनता के लिए FD की दर बढ़कर 6.90% हो गई है। वहीं अगर बात वरिष्ठ नागरिकों की हो तो 365-389 दिनों की अवधि के लिए एफडी ब्याज दर 7.40% तय की गई है। आम जनता के लिए 12 महीने 25 दिन से 2 वर्ष की अवधि के लिए ब्याज दर 7.10% निर्धारित की गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए समान कार्यकाल और राशि के लिए यह 7.60% है। दरअसल, बैंक ने अलग अलग कैटेगरी और टेन्योर के लिए एफडी ब्याज दरों में 25 basis points की बढ़ोतरी की है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>