भारतीय दूतावास के कुछ अधिकारियों के द्वारा सऊदी अरब के एविएशन अथॉरिटी के साथ बातचीत की खबर कल हमारी टीम ने प्रकाशित की थी और इस बात की जानकारी अपने पाठकों को दी थी.

 

शुरू होगा भारत से सऊदी के लिए Direct Flight सेवा, भारतीय दूतावास रियाद की GACA के साथ मीटिंग ख़त्म – #resumeflightsIND_KSA

 

 

 आज फिर उसे मामले में एक और नया अपडेट आया है.  भारतीय दूतावास के अधिकारियों के बातचीत का नतीजा यह निकला है कि सऊदी अरब में अब स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए कामगारों और उनके परिवारों को भारत से सऊदी अरब आने के लिए वायुयान सेवाओं के प्रयोग की इजाजत दे दिया है.

Image

 भारतीय दूतावास अभी भी लगातार पूरी तरीके से भारतीय नागरिकों के लिए सऊदी अरब के वायु सेवाओं को पूर्ण रूप से खोलने के लिए कोशिश लगातार कर रहा है.

 

 सऊदी अरब के अथॉरिटी ने सारे एयरलाइन को इस बात की सूचना दे दी है कि जो भी भारतीय नागरिक हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़ा हुआ है और अगर वह सऊदी अरब अपने वीजा, इकामा के साथ वैध परमिट पर सऊदी अरब आना चाहे तो उनके कागजात जांचने के उपरांत उन्हें वायुयान सेवाएं प्रदान की जाए.

 GulfHindi.com