सऊदी अरब में नए संक्रमण के बाद नहीं करी प्रतिबंध पूरे सऊदी अरब में लागू कर दिए गए हैं. प्रतिबंध इतने कड़े हैं कि अगर कोई प्रवासी जो कम सैलरी में अपना गुजारा करता होगा वह अगर प्रतिबंधों को तोड़ देता है तो उसका घर जा पाना मुश्किल हो जाएगा.

 

सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने नई जानकारी देते हुए आम लोगों को कहां है कि वह लगाए गए नए प्रतिबंधों का पूर्ण रुप से पालन करें और इसे ना तोड़े.  केवल मास्क नहीं पहने के लिए पहले 1000 सऊदी रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा.

अगर कोई व्यक्ति बार-बार बिना MASK  के पकड़ा जाता है तो उसे एक लाख सऊदी रियाल जो कि लगभग 20 लाख भारतीय रुपए के बराबर होगा का जुर्माना लगाया जाएगा. यह इतनी बड़ी रकम है कि अगर जुर्माने के तौर पर किसी के ऊपर लग गया तो उसे सामान्य रूप से सऊदी छोड़ पाना लगभग नामुमकिन सा हो जाएगा.

वहीं संयुक्त अरब अमीरात में 10 जनवरी से अपने प्रोटोकॉल में बदलाव कर दिया है जिसने कि उसने कहा है कि केवल पूर्ण रूप से वैक्सीन ले चुके लोग हैं संयुक्त अरब अमीरात में दाखिल हो सकेंगे. इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात में बूस्टर डोज को मंजूरी दी गई है और इसे व्यापक तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है.