• मास्क पहनना और वाहन में सीमित लोगों को लेना अनिवार्य 

कतार के आंतरिक मंत्रालय Mol ने शुक्रवार को 112 लोगों को मास्क नहीं पहनने के लिए गिरफ्तार कर लोक अभियोजन के लिए पास भेजा है। कारण मास्क पहनना और वाहन में सीमित लोगों को लेना यह सब  COVID-19 के ​​एहतियाती उपायों के तहत अनिवार्य है।

मिस्र में कोरोना संक्रमण के 112 नये मामले - uttamhindu

वहीं एक वाहन के अंदर ज्यादा संख्या में लोगों को लेकर नियमों का उल्लंघन करने के लिए दस और लोगों का नाम भी सूचित किया गया है। दरसअल एक ही परिवार के सदस्यों को छोड़कर चालक सहित 4 व्यक्तियों को ही एक वाहन के अंदर निर्दिष्ट किया गया है।

  • COVID-19 को फैलाने से रोकने के लिए और इससे लड़ने के लिए मास्क पहनना जरुरी 

जानकारी के लिए बता दें कि MoI और स्वास्थ्य अधिकारियों ने लगातार जनता को चेतावनी दिया है कि COVID-19 महामारी को फैलाने से रोकने के लिए और इससे लड़ने के लिए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी को मानना और वाहनों में लोगों की संख्या को सीमित करने जैसे एहतियाती उपायों का पालन करना इस वक्त बेहद जरूरी है।

Lockdown के दौरान पुलिस का फरमान, मास्क पहने बिना निकले तो नहीं होगी खैर

  • 112 लोगों को लोक अभियोजन के पास भेजा गया 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि “संक्रामक रोगों के संबंध में कैबिनेट के निर्णय और साल 1990 के कानून संख्या 17 को ध्यान में रखते हुए और कोरोनोवायरस को फैलने से रोकने  के लिए जिस स्थान पर मास्क अनिवार्य है वहां मास्क न पहनने के कारण से  112 लोगों को लोक अभियोजन के पास भेजा है। 

अब तक 1,879 लोगों को मास्क नहीं पहनने के लिए और 113 लोगों को एक वाहन के अंदर लोगों की सीमित की गई संख्या का पालन नहीं करने के लिए लोक अभियोजन के लिए पास भेजा गया है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।