कुवैत में 28 जून, रविवार  की कोरोना रिपोर्ट जारी कर दी गई है। आज के आंकड़ों में नए मामलों से रिकवर मामलों की संख्या अधिक हो गई है।

रविवार को कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़ें जारी किये हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस  के 558 नए मामलें सामने आएं हैं। जबकि 908 कोरोना मरीजों में रिकवरी भी हुई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के वजह से चार नई मौतें भी हुईं हैं।

आज के आंकड़ों के साथ रिकवर मरीजों की कुल संख्या 35,494 हो गई है। वहीं देश में कुल 44,942 मामले सामने आए हैं। कुल मौतें 348 हैं। 3,814 नए परीक्षण के साथ कुल कोविड टेस्ट की संख्या 378,338 हो गई हैं।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।