कुवैत में गुरुवार, 9 जुलाई की कोरोना अपडेट जारी कर दी गई है। कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को (COVID-19) कोरोना वायरस के 833 नए मामलों की रिपोर्ट दी है।

वहीं कोरोना से संक्रमित होने के बाद अपना इलाज करा रहे 578 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। यानि इन मरीजों में रिकवरी हुई है। वहीं तीन कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।

कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल 52,840 मामले सामने आए हैं, जबकि कुल रिकवरी की संख्या 42,686 हो गई है। जबकि कुल मौतें 382 हो गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कि देश में 5,011 नए कोविद -19 परीक्षण किए गए हैं, कुल परीक्षण की संख्या 422,885 हो गई है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।